<p style=”text-align: justify;”>बिहार की महिलाओं के लिए फरवरी का महीना राहत भरी खबर लेकर आया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 रुपये की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर कर दी गई है. यह राशि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी की गई है. कुल मिलाकर करीब 2500 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से इस योजना के तहत पहुंचाए गए हैं. वहीं योजना को लेकर सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वह छोटे व्यवसाय शुरू कर सके या अपने मौजूदा काम को आगे बढ़ा सके. पहली किस्त की राशि से महिलाएं डेयरी, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, पशुपालन या अन्य स्वरोजगार शुरू कर सकती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि बिहार की महिलाएं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>सफल बिजनेस पर मिलेगी 2 लाख तक की सहायता
<p style=”text-align: justify;”>इस योजना से जुड़ें अधिकारियों के अनुसार 10 हजार की शुरुआती मदद के बाद सफलतापूर्वक व्यवसाय संचालित करने वाली महिलाओं को अधिकतम 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी. यह पूरी रकम एक साथ नहीं दी जाएगी, बल्कि चार चरणों में मिलेगी. इसमें पहली किस्त 20 हजार की होगी, जिसमें लाभार्थी को 5000 का योगदान करना होगा. वहीं दूसरी किस्त 40 हजार रुपये की होगी, जिसमें 10 हजार रुपये लाभार्थी को देने होंगे. तीसरी किस्त 80 हजार रुपये की होगी, जिसमें 20 हजार रुपये लाभार्थी को देने होंगे. वहीं चौथी और अंतिम किस्त 60 हजार रुपये की होगी. यह किस्त मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग जैसे कामों के लिए दी जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>कैसे चेक करें अपना नाम और पेमेंट स्टेटस?
अगर बिहार की महिलाएं यह जानना चाहती है कि उनके खाते में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि आई है या नहीं तो इसके लिए तीन तरीके हैं, जिसमें पहला तरीका ग्राम संगठन या स्वयं सहायता समूह कार्यालय में जाकर लिस्ट में अपना नाम देख सकती है.
वहीं दूसरा तरीका जीविका हेल्पलाइन नंबर 0612-2504980/60 पर कॉल कर पेमेंट या डॉक्यूमेंट से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है.
इसके अलावा तीसरे तरीके में अपने बैंक खाते या मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए डीबीटी एंट्री चेक कर सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>अगली किस्त के लिए जरूरी शर्तें
<p style=”text-align: justify;”>इस योजना के तहत जो महिलाएं आगे की किस्त लेना चाहती है, उन्हें कुछ नियमों का पालन करना होगा. स्वयं सहायता समूह की बैठकों में नियमित भागीदारी, साप्ताहिक बचत, तय नियमों के अनुसार लेखा-जोखा रखना और सरकार की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में हिस्सा लेना जरूरी है. इसके अलावा लाभार्थी को अपने व्यवसाय की स्पष्ट योजना तैयार करनी होगी और बैंक में छोटी एफडी या आरडी भी शुरू करनी होगी.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें-होली पर दिल्ली से जाना चाहते हैं बिहार, यहां देख लें ‘होली स्पेशल ट्रेनों’ की पूरी लिस्ट
<p style=”text-align: justify;”>सफल बिजनेस पर मिलेगी 2 लाख तक की सहायता
<p style=”text-align: justify;”>कैसे चेक करें अपना नाम और पेमेंट स्टेटस?
<p style=”text-align: justify;”>अगली किस्त के लिए जरूरी शर्तें