स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी खबर
दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. All India Institute of Medical Sciences Delhi (AIIMS Delhi) ने प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को एम्स जैसे बड़े संस्थान में काम करने का मौका मिलेगा. जो उम्मीदवार नर्सिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है.

एम्स दिल्ली की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. तय तारीख के बाद किसी भी तरह के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

किस पद के लिए हो रही है भर्ती
यह भर्ती प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पद के लिए निकाली गई है. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को एम्स दिल्ली में चल रहे प्रोजेक्ट्स से जोड़ा जाएगा. यहां काम करने से उम्मीदवारों को न सिर्फ अनुभव मिलेगा, बल्कि एक प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का अवसर भी मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन
प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी की पढ़ाई पूरी होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार का नर्सिंग काउंसिल में ग्रेड-ए के रूप में पंजीकरण होना चाहिए.

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है. इसके अलावा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना भी अनिवार्य बताया गया है.

आयु सीमा की जानकारी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी. इससे ज्यादा उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका मिलेगा.

कितनी मिलेगी सैलरी
सैलरी की बात करें तो प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 20,000 रुपये से लेकर 26,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा. यह वेतन अनुभव और काम के आधार पर तय किया जाएगा. इतनी सैलरी के साथ एम्स जैसे संस्थान में काम करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. इंटरव्यू में उम्मीदवारों के ज्ञान, अनुभव और काम करने की क्षमता को परखा जाएगा. इंटरव्यू पूरा होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को उनके रिजल्ट की जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय सही और सक्रिय ईमेल आईडी जरूर दें.

कहां और कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अपना रिज्यूमे ईमेल के माध्यम से भेजना होगा. उम्मीदवार अपना रिज्यूमे jobrecruitmentaiims@gmail.com पर भेज सकते हैं.

रिज्यूमे भेजने की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को शाम 5 बजे तक अपना रिज्यूमे मेल करना होगा. समय सीमा के बाद भेजे गए रिज्यूमे स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: CBSE बोर्ड परीक्षा का आगाज, 43 लाख से अधिक स्टूडेंट्स होंगे शामिल; पहले दिन कठिन पेपर से शुरुआत