Train Fare Reduced: देश में रोजाना कई करोड़ लोग ट्रेन से ट्रेवल करते हैं. सर्दियों के बाद अब धीमे-धीमे गर्मियों की शुरूआत होने जा रही है. इस समर सीजन ट्रेन से ट्रैवल करने वालों के लिए बड़ी राहत आई है. रेलवे की ओर से 10 ट्रेनों का किराया कम किया जा रहा है. लंबे समय से पैसेंजर्स सुपरफास्ट सरचार्ज को लेकर सवाल उठा रहे थे. अब रेलवे ने उस पर फैसला ले लिया है.

अप्रैल से देश की 10 प्रमुख ट्रेनों का सुपरफास्ट स्टेटस हटा दिया जाएगा. जैसे ही यह टैग हटेगा वैसे ही किराया अपने आप कम हो जाएगा. क्योंकि एक्स्ट्रा सुपरफास्ट चार्ज नहीं लगेगा. यह सभी ट्रेनें अब नॉर्मल एक्सप्रेस कैटेगरी में ऑपरेट करेंगी और इनके नए ट्रेन नंबर भी जारी होंगे. जानें किस रूट के यात्रियों को होगा इससे सबसे ज्यादा फायदा.

इन ट्रेनों का किराया होगा कम

प्रयागराज रामबाग-हावड़ा, विभूति एक्सप्रेस

हावड़ा-प्रयागराज रामबाग, विभूति एक्सप्रेस

हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस

कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस

हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस

देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस

हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस

देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस

हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस

जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस

इस रूट के यात्रियों को हाग फायदा

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा पूर्वी भारत से उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों को मिलेगा. हावड़ा से प्रयागराज, कालका, देहरादून और जम्मूतवी रूट पर चलने वाली विभूति एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस और हिमगिरि एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से हर महीने हजारों लोग सफर करते हैं.

सुपरफास्ट स्टेटस हटने के बाद इन ट्रेनों का फेयर कम होगा. जिससे खासकर लंबी दूरी के यात्रियों को सीधा बेनिफिट मिलेगा. परिवार के साथ यात्रा करने पर टिकट में अच्छी बचत दिखेगी. स्टूडेंट्स, तीर्थयात्री और रेगुलर अपडाउन करने वाले पैसेंजर्स के लिए यह चेंज बजट फ्रेंडली साबित होगा.

इस तारीख से नया किराया लागू

रेलवे की यह नई फेयर पॉलिसी 13 से 16 अप्रैल के बीच फेज वाइज लागू की जाएगी. जिन ट्रेनों से सुपरफास्ट टैग हटाया जा रहा है. उनमें प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस और हावड़ा से प्रयागराज जंक्शन होते हुए कालका पहुंचने वाली नेताजी एक्सप्रेस प्रमुख हैं. विभूति एक्सप्रेस रामबाग से हावड़ा के बीच करीब 31 स्टेशनों पर स्टॉप लेती है.

जबकि नेताजी एक्सप्रेस का ठहराव प्रयागराज जंक्शन समेत कुल 38 स्टेशनों पर है. ज्यादा स्टॉपेज वाली इन ट्रेनों में सुपरफास्ट सरचार्ज हटने से टिकट कॉस्ट कम होगी. जिससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. अप्रैल से बुकिंग कराने वालों को नया किराया लागू मिलता दिखेगा.

यह भी पढ़ें:क्या ब्रज की होली में नहीं जा सकते दूसरे धर्म के लोग, जानें क्या कहता है भारत का कानून?