<p style=”text-align: justify;”>केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3 नवंबर, 2025 की तारीख बेहद अहम बन गई है, जब 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) की सिफारिशें सामने आईं. इस घोषणा ने लाखों केंद्रीय सरकारी पेंशन भोगियों के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया, क्या 31 दिसंबर, 2025 तक या उससे पहले रिटायर होने वाले कर्मचारी भी इस नए पेंशन संशोधन के लाभों के हकदार होंगे. पिछले कुछ महीनों में यह सवाल और बढ़ गया क्योंकि वित्त अधिनियम, 2025 ने मौजूदा पेंशन नियमों को वैध ठहराया. इससे कई लोगों में भ्रम और अटकलें बढ़ गई कि कहीं सरकार पुराने और नए पेंशनभोगियों के बीच कोई भेदभाव तो नहीं करने वाली है. अब इस मामले में वित्त मंत्रालय ने संसद में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पेंशन संशोधन नियमों के अनुसार लागू होंगे, न कि वित्त अधिनियम के आधार पर. 
<p style=”text-align: justify;”>पेंशन संशोधन को कौन नियंत्रित करता है?
<p style=”text-align: justify;”>सरकार के अनुसार, पेंशन में बदलाव वित्त अधिनियम, 2025 से खुद लागू नहीं होते हैं, पेंशन के नियमों को नियंत्रित करने वाले असली कानून हैं कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 और असाधारण पेंशन नियम, 2023. इसके अलावा, सरकार समय-समय पर निर्देश भी जारी करती रहती है, जो यह तय करते हैं कि किसी कर्मचारी या पेंशनभोगी की पेंशन में बदलाव कैसे किया जाएगा. कोई भी संशोधन सिर्फ इन वैधानिक नियमों और 8 वें वेतन आयोग की सिफारिशों की समीक्षा और मंजूरी के बाद जारी किए जाने वाले सामान्य आदेशों के जरिए लागू किया जाएगा. यहां एक जरूरी अंतर है वित्त अधिनियम, 2025 ने केवल मौजूदा पेंशन नियमों और देनदारियों को वैध ठहराया है. इसने कोई नई पेंशन श्रेणी नहीं बनाई या किसी भी मौजूदा सिविल या रक्षा पेंशन ढांचे में बदलाव नहीं किया. 
<p style=”text-align: justify;”>क्या 31 दिसंबर, 2025 से पहले रिटायर होने वालों को पेंशन संशोधन का लाभ मिलेगा?
<p style=”text-align: justify;”>सरकार ने साफ किया है कि 31 दिसंबर, 2025 तक या उससे पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को खुद किसी भी तरह की छूट या अलग श्रेणी नहीं दी जाएगी. पिछले वेतन आयोगों की तरह, यह प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाती है. 8 वें वेतन आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करता है. सरकार उनकी समीक्षा करती है और या तो पूरी तरह स्वीकार करती है या कुछ संशोधन के साथ मंजूरी देती है. इसके बाद विस्तृत कार्यान्वयन आदेश जारी होते हैं, जिसमें बताया जाता है कि संशोधित वेतन और पेंशन कैसे लागू होंगे. जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, मौजूदा पेंशन नियम लागू रहेंगे. सरकार ने स्पष्ट किया कि दिसंबर 2025 के पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए कोई अलग या प्रतिकूल श्रेणी बनाने का इरादा नहीं है. 
<p style=”text-align: justify;”>संसद में स्थिति पर स्पष्टीकरण
<p style=”text-align: justify;”>लोकसभा में इस मुद्दे पर एक सदस्य ने पूछा क्या 31 दिसंबर, 2025 को या उससे पहले रिटायर हुए केंद्रीय सरकारी पेंशन भोगियों को 8 वें वेतन आयोग के तहत संशोधित पेंशन का लाभ मिलेगा. इस सवाल का उद्देश्य यह जानना था कि क्या सरकार पेंशन भोगियों को उनकी रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर अलग व्यवहार करेगी. सरकार ने साफ कर दिया कि किसी भी पेंशनभोगी को उनके रिटायर की तारीख के आधार पर वंचित नहीं किया जाएगा, और संशोधित पेंशन नियम वैधानिक रूप से लागू होंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें – क्या एसी खरीदने के लिए यह वक्त सबसे सही, जानें कहां मिल रहीं सबसे अच्छी डील्स?
<p style=”text-align: justify;”>पेंशन संशोधन को कौन नियंत्रित करता है?
<p style=”text-align: justify;”>क्या 31 दिसंबर, 2025 से पहले रिटायर होने वालों को पेंशन संशोधन का लाभ मिलेगा?
<p style=”text-align: justify;”>संसद में स्थिति पर स्पष्टीकरण