भागलपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बमबाजी, चार घायल, दो आरोपी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार।

भागलपुर से सामने आ रही है। लोदीपुर थाना क्षेत्र के गोराही हरियो गांव में देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर बमबाजी की घटना हुई। इस सनसनीखेज वारदात में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।घायलों की पहचान नीरज कुमार, गौतम कुमार, छोटू कुमार और मेघू मंडल के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार देर रात मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों की श्रीकांत, मुनीलाल और बिपिन कुमार से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि एक के बाद एक तीन बार बम से हमला किया गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि पूरे मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभियुक्तों के घर से सल्फर और स्थानीय स्तर पर पटाखा बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है।घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी
है

Tags

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore