<p style=”text-align: justify;”>ठंड अब धीरे-धीरे विदा ले रही है और कुछ ही हफ्तों में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी. हर साल की तरह इस बार भी जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, एयर कंडीशनर (AC) की मांग तेजी से बढ़ेगी और उसके साथ ही दाम भी ऊपर चले जाएंगे, लेकिन अगर आप अभी, यानी ऑफ-सीजन में AC खरीदते हैं, तो आपको भारी बचत का फायदा मिल सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>इस समय कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स, खासकर Flipkart, स्प्लिट और विंडो AC पर शानदार छूट दे रही हैं. कंपनियां नया स्टॉक लाने से पहले पुराने मॉडल्स को बेचने के लिए अच्छे डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं. ऐसे में अगर आप पहले से प्लानिंग कर लें, तो हजारों रुपये बचा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि क्या एसी खरीदने के लिए यह वक्त सबसे सही है और कहां सबसे अच्छी डील्स मिल रही हैं.
<p style=”text-align: justify;”>क्या एसी खरीदने के लिए यह वक्त सबसे सही है?
<p style=”text-align: justify;”>गर्मी शुरू होने से पहले मांग कम रहती है, इसलिए कीमतें भी कम होती हैं. मई-जून में जिस AC की कीमत 40–45 हजार रुपये तक पहुंच जाती है, वही अभी 26–30 हजार रुपये में मिल सकता है. बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं. इंस्टॉलेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है. 
<p style=”text-align: justify;”>कहां सबसे अच्छी डील्स मिल रही हैं?
<p style=”text-align: justify;”>इस समय कई बड़े ब्रांड्स अपने 1.5 टन एसी मॉडल्स पर भारी छूट दे रहे हैं. Voltas का 1.5 टन विंडो एसी, जिसकी पहले कीमत 42,990 थी, अब 27,399 में मिल रहा है, यानी करीब 15,500 की सीधी बचत, Blue Star का 1.5 टन मॉडल 39,500 से घटकर 26,750 में उपलब्ध है. LG का 5-स्टार प्रीमियम मॉडल 72,990 से कम होकर 41,490 में मिल रहा है, जो लगभग 41 प्रतिशत की छूट है. वहीं Whirlpool के कुछ मॉडल 27,409 में और Carrier के मॉडल 28,399 में मिल रहे हैं. इसके अलावा Samsung, Daikin और Haier जैसे ब्रांड्स पर भी आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों के पास कई किफायती ऑप्शन मौजूद हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>आपके लिए कौन सा AC सही रहेगा?
<p style=”text-align: justify;”>अगर आपके कमरे का साइज 120–180 स्क्वायर फीट है तो 1.5 टन का AC सही रहेगा. 5-स्टार रेटिंग वाला मॉडल लें. इससे लंबे समय में बिजली का बिल कम आएगा. अगर बजट 25–30 हजार रुपये है तो 3-स्टार मॉडल अच्छा ऑप्शन हो सकता है. किराए के घर में रहते हैं या अक्सर घर बदलते हैं तो विंडो AC बेहतर रहेगा. इसे लगाना और हटाना आसान और सस्ता होता है. 
<p style=”text-align: justify;”>खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
<p style=”text-align: justify;”>1. सिर्फ ज्यादा डिस्काउंट देखकर फैसला न करें.
<p style=”text-align: justify;”>2. कमरे का सही साइज और जरूरत समझें.
<p style=”text-align: justify;”>3. घर का बिजली लोड चेक करें.
<p style=”text-align: justify;”>4. वारंटी और सर्विस नेटवर्क की जानकारी जरूर लें.
<p style=”text-align: justify;”>5. इंस्टॉलेशन चार्ज अलग तो नहीं है, यह भी जांच लें. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें - EPFO से आपको कितनी मिल सकती है पेंशन? यहां जान लें पूरा कैल्कुलेशन और फॉर्म्युला
<p style=”text-align: justify;”>क्या एसी खरीदने के लिए यह वक्त सबसे सही है?
<p style=”text-align: justify;”>कहां सबसे अच्छी डील्स मिल रही हैं?
<p style=”text-align: justify;”>आपके लिए कौन सा AC सही रहेगा?
<p style=”text-align: justify;”>खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
<p style=”text-align: justify;”>1. सिर्फ ज्यादा डिस्काउंट देखकर फैसला न करें.
<p style=”text-align: justify;”>2. कमरे का सही साइज और जरूरत समझें.
<p style=”text-align: justify;”>3. घर का बिजली लोड चेक करें.
<p style=”text-align: justify;”>4. वारंटी और सर्विस नेटवर्क की जानकारी जरूर लें.
<p style=”text-align: justify;”>5. इंस्टॉलेशन चार्ज अलग तो नहीं है, यह भी जांच लें. 