<p style=”text-align: justify;” data-start=”0″ data-end=”670″>Delhi Metro Supreme Court Metro Station: देश की राजधानी दिल्ली में रोजाना लाखों लोग मेट्रो के जरिए अपने ऑफिस, कॉलेज और काम की जगहों तक पहुंचते हैं. तेज रफ्तार जिंदगी में मेट्रो अब शहर की लाइफलाइन बन चुकी है. ऐसे में किसी बड़े स्टेशन का अचानक बंद होना सीधे बहुत से यात्रियों की डेली लाइफ को प्रभावित करता है. इसी को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट सामने आया है.
<p style=”text-align: justify;” data-start=”0″ data-end=”670″>दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एहतियातन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को अगली सूचना तक बंद कर दिया है. स्टेशन कब तक बंद रहेगा फिलहाल इसको लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है. अगर आप इस स्टेशन से सफर करते हैं तो फिर अब आपको अपनी ट्रैवल प्लानिंग को थोड़ा चेंज करना होगा. नहीं तो हो सकती है परेशानी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>रोजाना यात्रियों की बढ़ेगी चुनौती
दिल्ली मेट्रो का सुप्रीम कोर्ट स्टेशन क्यों बंद हुआ है. इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली में हो रही AI समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को देखकर यह फैसला लिया गया है. सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने से सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा. जो डेली इसी स्टेशन पर डिपेंड रहते हैं. ऑफिस जाने वाले, स्टूडेंट्स और आसपास के इलाकों में काम करने वाले लोगों को अब दूसरा रूट अपनाना पड़ेगा.
पीक आवर्स में नजदीकी स्टेशनों पर भीड़ बढ़ सकती है. जिससे एंट्री और एग्जिट में ज्यादा समय लग सकता है. ऐसे में बेहतर होगा कि यात्री घर से थोड़ा पहले निकलें और रियल टाइम अपडेट जरूर चेक करें. अगर किसी जरूरी मीटिंग, इंटरव्यू या एग्जाम के लिए निकल रहे हैं. तो एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलें. सही प्लानिंग कर के चलेंगे तो बेकार की परेशानी से बचा जा सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: नए इनकम टैक्स रूल्स से कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी? एक क्लिक में समझें हिसाब
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या हैं ऑप्शन? 
<p style=”text-align: justify;”>स्टेशन बंद है तो यात्रियों का सफर रुक जाए ऐसा जरूरी नहीं है. आसपास मौजूद दूसरे मेट्रो स्टेशनों का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहां तक पहुंचने के लिए बस, ऑटो रिक्शा या ऐप बेस्ड कैब सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है. शहर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क मजबूत है. इसलिए थोड़ी एडजस्टमेंट के साथ आप दूसरे मेट्रो स्टेशन से मेट्रो पकड़ सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया किया है कि स्टेशन दोबारा खुलने की सूचना आधिकारिक चैनलों के जरिए दी जाएगी. तब तक यात्रियों को सलाह है कि वह अपने रूट अपडेट रखें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड बिल भरने के लिए ड्यू डेट तक रुकना ठीक है या पहले पेमेंट करना सही? जान लें काम की बात
<h3 style=”text-align: justify;”>रोजाना यात्रियों की बढ़ेगी चुनौती
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या हैं ऑप्शन? 