<p style=”text-align: justify;”>अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है. 
<p style=”text-align: justify;”>PNB ने अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 5138 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तारीख के अंदर आवेदन कर सकते हैं. बैंक की ओर से साफ कहा गया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.
<p style=”text-align: justify;”>कब तक कर सकते हैं आवेदन?
<p style=”text-align: justify;”>इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इसलिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर दें. 
<p style=”text-align: justify;”>शैक्षणिक योग्यता क्या है?
<p style=”text-align: justify;”>उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए. ग्रेजुएशन का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 से पहले घोषित हो चुका होना चाहिए. यह मौका खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है और बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं. इसकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है. आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>कितने पदों पर होगी भर्ती
<p style=”text-align: justify;”>कुल 5138 पदों को देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भरा जाएगा. श्रेणीवार पदों का बंटवारा सामान्य (General) 2383 पद, ओबीसी (OBC) 1110 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) 464 पद, एससी (SC) 887 पद और एसटी (ST) 294 पद शामिल हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>आवेदन फीस क्या होगी
<p style=”text-align: justify;”>फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार फीस जमा करनी होगी. बिना फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष) 944 रुपये, सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (महिला) 708 रुपये और एससी / एसटी / दिव्यांग 236 रुपये होगी. कुछ सूचना के अनुसार दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 472 रुपये का फीस भी बताया गया है, इसलिए सही फीस के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें. 
<p style=”text-align: justify;”>कैसे करें आवेदन?
<p style=”text-align: justify;”>1. आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाएं.
<p style=”text-align: justify;”>2. होम पेज पर Employment Opportunities सेक्शन में जाएं.
<p style=”text-align: justify;”>3. Apprentice और फिर PNB विकल्प चुनें.
<p style=”text-align: justify;”>4. आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
<p style=”text-align: justify;”>5. Login 1st time पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
<p style=”text-align: justify;”>6. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
<p style=”text-align: justify;”>7. अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 8 पे कमीशन के बाद कितनी बढ़ सकती है सैलरी? जान लें लेवल 1 से 10 तक का पूरा हिसाब
<p style=”text-align: justify;”>कब तक कर सकते हैं आवेदन?
<p style=”text-align: justify;”>शैक्षणिक योग्यता क्या है?
<p style=”text-align: justify;”>कितने पदों पर होगी भर्ती
<p style=”text-align: justify;”>आवेदन फीस क्या होगी
<p style=”text-align: justify;”>कैसे करें आवेदन?
<p style=”text-align: justify;”>1. आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाएं.
<p style=”text-align: justify;”>2. होम पेज पर Employment Opportunities सेक्शन में जाएं.
<p style=”text-align: justify;”>3. Apprentice और फिर PNB विकल्प चुनें.
<p style=”text-align: justify;”>4. आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
<p style=”text-align: justify;”>5. Login 1st time पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
<p style=”text-align: justify;”>6. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.