<p style=”text-align: justify;”>पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बताते हुए कहा कि उन्हें आसान प्लान बनाकर आउट किया जा सकता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को है. इस बड़े मुकाबले से पहले आमिर ने एक टीवी शो के दौरान कहा कि भारतीय ओपनर अभिषेक में कंसिस्टेंसी नहीं है और वह टेक्निकली अच्छे बल्लेबाज भी नहीं हैं.
<p style=”text-align: justify;”>टी20 वर्ल्ड कप के जारी संस्करण में भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं, दोनों ने अपने शुरूआती 2 मैच जीत लिए हैं. अब इस ग्रुप की सबसे मजबूत दो टीमें एक दूसरे के सामने खेलने उतरेगी. इससे पहले आमिर ने अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि अभिषेक 8 में से एक मैच में चलता है, जबकि अन्य में बड़ा स्कोर नहीं कर पाता. 
<p style=”text-align: justify;”>शायद मैच फिक्सर ये भूल गए कि अभिषेक अभी आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं. और ये स्थान उन्होंने 8 में से एक मैच में परफॉर्म करने के बाद हासिल नहीं किया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा के बारे में क्या कहा?
<p style=”text-align: justify;”>मोहम्मद आमिर ने कहा, “अभिषेक शर्मा एक स्लॉगर है. वो बस हर गेंद पर मारना चाहता है. अगर उनके बल्ले से गेंद कनेक्ट हो गई तो हो गई, नहीं तो फेल होने की संभावना ज्यादा रहती है. अभिषेक 8 पारियों में से सिर्फ 1 में रन बनाता है. अन्य में वह 10, 15, 20, 0 रन बनाता है. वह बस खड़े होकर स्लॉग करता है. वह टेक्निकली साउंड बैटर नहीं है.”
<p style=”text-align: justify;”>आमिर ने आगे कहा, “अभिषेक शर्मा हाई-रिस्क क्रिकेट खेलता है. अगर उसके लिए डीप कवर में फील्डर रखो और उसे फंसाने के लिए उसके शरीर पर गेंद करो. दूसरी चीज है धीमी गति की गेंद.”
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि आमिर शायद ये भूल गए कि अभिषेक दुनिया के नंबर टी20 बल्लेबाज हैं, और उन्हें भी पता है कि गेंदबाज उनके खिलाफ वेरिएशन करेंगे. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान कहा था कि, “मुझे पता है कि टी20 वर्ल्ड कप में गेंदबाज उन्हें ज्यादा पेस नहीं देने वाले, लेकिन मुझे इसका एहसास हो चुका है और मैं इसका अभ्यास कर रहा हूं.”
<h3 style=”text-align: justify;”>मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा के बारे में क्या कहा?