T20 World Cup: सुपर 8 से पहले श्रीलंका को 440 वोल्ट का झटका, टीम का स्टार खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर​on February 18, 2026 at 2:17 pm
<p style=”text-align: justify;”>श्रीलंका टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन इस राउंड से पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका रिप्लेसमेंट बनकर टीम में शामिल हो गए हैं, जिन्हें आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने मंज़ूरी दे दी है.
<p style=”text-align: justify;”>मथीशा पथिराना ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे. ओमान के खिलाफ वह कोई विकेट नहीं ले पाए, लेकिन वह किफायती रहे थे. उन्होंने 3 ओवरों में सिर्फ 11 रन दिए थे.
<h3 style=”text-align: justify;”>ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे पथिराना
मथीशा पथिराना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में खेले थे, लेकिन अपना पहला ओवर भी पूरा नहीं कर पाए. 4 गेंदें डालने के बाद वह अपना पैर पकड़कर लेट गए थे, जिसके बाद फिजियो आए लेकिन वह अपना ओवर जारी नहीं रख पाए. पथिराना लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे. पथुम निसांका के शतक (100) और कुशल मेंडिस (51) की अर्धशतकीय पारी से श्रीलंका ने 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था.
दिलशान मदुशंका बने रिप्लेसमेंट
आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा रिप्लेसमेंट की मंज़ूरी देने के बाद दिलशान मदुशंका श्रीलंका टीम में शामिल हो गए हैं. बता दें कि श्रीलंका गुरुवार को अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. जिम्बाब्वे भी सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी है, इस टीम ने भी जारी संस्करण में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे पथिराना
दिलशान मदुशंका बने रिप्लेसमेंट
Tags
Share this post:
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore