<p style=”text-align: justify;”>PM Kisan Yojana Rules: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत मानी जाती है. इस स्कीम के तहत पात्र किसानों को हर साल आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. लेकिन कई बार एक छोटी सी गलती की वजह से किस्त अटक जाती है और पैसा समय पर नहीं पहुंच पाता. 
<p style=”text-align: justify;”>अक्सर किसानों को पता ही नहीं चलता कि दिक्कत कहां है. अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं. तो अगली किस्त से पहले अपनी डिटेल्स एक बार जरूर चेक कर लें. छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी में बदल सकती है. जान लीजिए यह जरूरी बात 
<h3 style=”text-align: justify;”>ई केवाईसी अपडेट न होने से रुक सकती है किस्त
<p style=”text-align: justify;”>किसान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ई केवाईसी पूरा करना जरूरी है. अगर यह प्रोसेस अधूरी रह जाती है. तो सिस्टम में आपका वेरिफिकेशन पेंडिंग दिखता है और किस्त रुक सकती है. कई किसान सोचते हैं कि एक बार आवेदन कर देने से काम पूरा हो गया. जबकि तय वक्त पर डिटेल्स अपडेट रखना भी उतना ही जरूरी है. आधार लिंकिंग और मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन सही होना चाहिए. अगर लंबे समय से आपने स्टेटस चेक नहीं किया है. तो पोर्टल पर लॉगिन कर तुरंत जांच कर लें.
<h3 style=”text-align: justify;”>बैंक अकाउंट और आधार में गड़बड़ी 
<p style=”text-align: justify;”>कई मामलों में बैंक डिटेल्स मिसमैच होने से ऐसा होता है. अगर बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड या नाम की स्पेलिंग में अंतर है. तो ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है. आधार और बैंक अकाउंट का लिंक होना भी जरूरी है. कुछ किसानों के खाते एक्टिव हो जाते हैं या केवाईसी पूरी नहीं होती. जिससे पेमेंट अटक जाता है. बेहतर है कि आप अपने बैंक से एक बार डिटेल्स कन्फर्म कर लें और सुनिश्चित करें कि आधार से लिंकिंग एक्टिव है. इससे अगली किस्त आने में कोई रुकावट नहीं होगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>इन बातों का रखें ध्यान
<p style=”text-align: justify;”>पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनका भूमि रिकॉर्ड अपडेटेड और सत्यापित हो. अगर राज्य के रिकॉर्ड में नाम या जमीन से जुड़ी जानकारी मेल नहीं खाती. तो भुगतान रोका जा सकता है. कई बार वारिस परिवर्तन या जमीन ट्रांसफर के बाद रिकॉर्ड अपडेट नहीं कराया जाता. जिससे पात्रता पर असर पड़ता है. इसलिए स्थानीय स्तर पर अपने भूमि दस्तावेज सही और अपडेटेड रखें. योजना का लाभ जारी रखने के लिए पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है. वक्त रहते सब चीजें चेक कर लेने से किस्त नहीं रुकेगी.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: सड़क एक्सीडेंट में घायलों के लिए बड़ा ऐलान, 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस ट्रीटमेंट की स्कीम शुरू
<h3 style=”text-align: justify;”>ई केवाईसी अपडेट न होने से रुक सकती है किस्त
<h3 style=”text-align: justify;”>बैंक अकाउंट और आधार में गड़बड़ी 
<h3 style=”text-align: justify;”>इन बातों का रखें ध्यान